पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यसभा चुनाव के लिए चार नाम घोषित किए हैं. इन नामों के जरिए TMC अपनी संख्या बढ़ाकर 17 करने की तैयारी में है. सूची में बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार, मेनका गोस्वामी और अभिनेत्री कोयल मलिक शामिल हैं. इसे सामाजिक और राजनीतिक संतुलन साधने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है.