18 घंटे की देरी से उड़ी नेपाल जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट, एयरपोर्ट पर धरने पर बैठे यात्री, लगाए नारे

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (KIA) पर उस समय हंगामा मच गया जब नेपाल जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट करीब 18 घंटे की देरी से चली। फ्लाइट में देरी होने के चलते यात्रियों में भारी नाराजगी देखने को मिली और उन्होंने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। यात्री एयरपोर्ट परिसर में ही धरने पर बैठ गए और एयरलाइन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस घटना के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है।