सुकमा में आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेंगे PM आवास घर

सुकमा जिले में जो नक्सली पुनर्वास कार्यक्रम के तहत शामिल हो रहे हैं, उन्हें शासन की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मुफ्त घर दिए जा रहे हैं. पूरे बस्तर क्षेत्र में करीब 15,000 मकानों का प्रावधान किया गया है. इस योजना का लाभ सिर्फ आत्मसमर्पित नक्सलियों को ही नहीं बल्कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के पीड़ितों को भी मिलेगा.