सास-बहू का देसी डांस वायरल, शादी में खूब काटा बवाल, वायरल हो रहा वीडियो, आपने देखा?

Viral Video: शादी समारोह में सास-बहू की जोड़ी का देसी डांस इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों पूरे उत्साह के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. सास-बहू के तालमेल, मस्ती भरे अंदाज और देसी स्टेप्स ने शादी का माहौल और भी रंगीन बना दिया.वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स इस प्यारी जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों ने लिखा कि सास-बहू का ऐसा दोस्ताना रिश्ता कम ही देखने को मिलता है, जबकि कुछ ने उनके डांस को शादी की असली जान बताया.यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से शेयर हो रहा है और इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है.