बोत्सवाना से नौ और चीते आज शनिवार को कूनो नेशनल पार्क में पहुंचे हैं. इसी के साथ भारत में चीतों की कुल संख्या 48 हो गई है. विभाग के अधिकारी ने बताया कि अफ्रीका से चीतों का तीसरा बैच चार साल की आबादी बढ़ाने की योजना के तहत IAF के एयरक्राफ्ट से आया है.