US-Israel Iran war का भारत पर असर: आम आदमी की जेब से लेकर देश की सुरक्षा तक, समझें 5 बड़े खतरे

Crude Oil Prices: मध्य पूर्व (Middle East conflict impact) में धधक रही आग अब सिर्फ दो देशों का मसला नहीं रह गई है। अमेरिका और इज़रायल के ईरान पर आक्रामक हमलों के बाद पैदा हुए हालात का सीधा असर अब भारत के आम आदमी तक पहुंचने वाला है। आसान भाषा में समझें तो सात समंदर पार चल रही इस लड़ाई से आपके घर का बजट (India economy inflation) बिगड़ सकता है और देश की सुरक्षा को लेकर भी नई चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं। आइए 5 आसान बिंदुओं में समझते हैं कि इसका हम पर क्या असर होगा।