ईरान-इजराइल जंग के चलते एयर इंडिया की फ्लाइट मुंबई डायवर्ट:इजराइल एयरस्पेस बंद किया गया; दिल्ली से इजारइल के तेल अवीव जा रहा था विमान

ईरान पर ईजराइन और अमेरिका की स्ट्राइक के बीच इजराइल एयरस्पेस बंद कर दिया गया है। इस वजह से एयर इंडिया ने शनिवार को अपनी दिल्ली-तेल अवीव फ़्लाइट मुंबई डायवर्ट कर दी। एयरलाइन ने कहा… 28 फरवरी को दिल्ली से तेल अवीव के लिए ऑपरेट करने वाली AI139, इजराइल में एयरस्पेस बंद होने और यात्रियों और क्रू की सुरक्षा के हित में भारत लौट रही है। फ्लाइट को मुंबई डायवर्ट कर दिया गया है। दरअसल, इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला कर दिया है। भारतीय समय के मुताबिक शनिवार सुबह तेहरान समेत कई शहरों में धमाके सुने गए हैं और हवाई हमलों के सायरन बज रहे हैं। ईरान ने भी इजराइल पर जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने पलटवार करते हुए करीब 400 मिलाइलें दागी हैं। एयर इंडिया बोला- हम नजर रख रहे हैं एयर इंडिया ने कहा कि हम अपने फ्लाइट ऑपरेशन के लिए सुरक्षा माहौल का आकलन करते रहेंगे और जरूरत के हिसाब से ऑपरेशन को पहले से एडजस्ट करेंगे। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, बोइंग 777 एयरक्राफ्ट से ऑपरेट की गई यह फ्लाइट पांच घंटे से ज्यादा समय तक हवा में रही और एयरलाइन ने सऊदी अरब के एयरस्पेस में आने पर वापस लौटने का फैसला किया। एयर इंडिया ने भी इस अचानक हुई स्थिति की वजह से यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद जताया। इस बीच, इंडिगो ने कहा कि वह ईरान और उसके एयरस्पेस से जुड़े रीजनल अपडेट्स पर करीब से नजर रख रहा है।