इजरायल-ईरान जंग ने बदला दक्षिण एशिया में समीकरण, भारत के लिए मुसीबत तो पाकिस्तान को फायदा!

Israel Iran War Impact on India Pakistan: अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमलों ने मिडिल ईस्ट को युद्ध की आग में झोंक दिया है। ईरान पर बड़े पैमाने पर हमले हुए, जिसमें तेहरान के महत्वपूर्ण ठिकाने तबाह हुए। ईरान का जोरदार पलटवार करते हुए अमेरिकी बेस पर कई मिसाइलें दागी है। इस संघर्ष का सीधा असर दक्षिण एशिया पर पड़ रहा है, जहां भारत और पाकिस्तान के रणनीतिक हित प्रभावित हो रहे हैं। ईरान भारत का पुराना व्यापारिक और रणनीतिक साथी है, जबकि इजराइल से भारत के मजबूत रक्षा संबंध हैं। दोनों तरफ संतुलन बनाए रखना भारत के लिए चुनौतीपूर्ण हो गया है।