खामेनेई को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया

तेहरान में एक के बाद एक बड़ी घटनाएं हो रही हैं जिसमें सबसे महत्वपूर्ण खबर यह है कि राष्ट्रपति भवन को निशाना बनाया गया है. इसी बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई को पहले ही सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. इस रणनीति से यह स्पष्ट होता है कि इजरायल किस तरह से महत्वपूर्ण राजनीतिक केंद्रों को लक्षित कर रहा है.