भोपाल के गिन्नौरी रोड पर बिना रिफ्लेक्टर और साइनबोर्ड वाले डिवाइडर से टकराकर एक तेज रफ्तार कार हवा में उछल गई. यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है. गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई. वहीं, स्थानीय पार्षद ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर प्रशासन से रिफ्लेक्टर और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है.