बीच शादी में घुस गया सांड, लगा मेहमानों को दौड़ाने, जान बचाकर भागे लोग!

इंस्टाग्राम अकाउंट @rai_haan2221 रेहान नाम के एक शख्स का अकाउंट है जो लखनऊ और महमूदाबाद के रहने वाले हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शादी का नजारा दिखाया गया है. इस शादी में एक सांड घुस आता है और वो सभी को दौड़ाने लगता है. मेहमान अपनी जान बचाकर भागते नजर आ रहे हैं और बाकी लोग घटना का वीडियो बना रहे हैं. हालांकि, वीडियो पूरा नहीं है, इसलिए पता नहीं चल पा रहा है कि बाद में क्या हुआ. वीडियो को 67 लाख व्यूज मिल चुके हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)