मासूम का अपहरण, दुष्कर्म की कोशिश और... पत्थर से कूचकर की हत्या

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के खूंटपानी में चार वर्षीय निर्मल हेम्ब्रम के अपहरण के बाद हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. आरोपी देवेन्द्र बोदरा ने बच्चे से अप्राकृतिक यौनाचार की कोशिश की और विरोध पर पत्थर से कूचकर हत्या कर दी. पुलिस ने चक्रधरपुर से आरोपी को गिरफ्तार कर शव व खून सना पत्थर बरामद किया है.