इजरायल-अमेरिका का जॉइंट ऑपरेशन, ईरान के कई शहरों पर किया हमला

इजरायल ने ईरान के खिलाफ प्रीवेंटीव अटैक की शुरुआत की है, जो एक एहतियाती सैन्य कार्रवाई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने शनिवार सुबह इस ऑपरेशन की पुष्टि की और कहा कि यह कदम संभावित खतरे से निपटने के लिए आवश्यक था. इसके साथ ही इजरायली सेना ने देश भर में अपने नागरिकों के लिए प्रोएक्टिव अलर्ट जारी किया और सायरन बजाए ताकि वे संभावित ईरानी मिसाइल हमलों से पहले सुरक्षित स्थानों पर पहुंच सकें.