'अभी तक हमने सिर्फ कबाड़ मिसाइलें दागी हैं...', ईरान की अमेरिका और इजरायल को चेतावनी

अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद क्षेत्रीय तनाव तेज हो गया है. इजरायल ने लगभग 70 मिसाइलें दागने की बात कही, जबकि ईरान ने जवाबी हवाई हमले किए. तेहरान ने चेतावनी दी कि अब तक सिर्फ कबाड़ मिसाइलें इस्तेमाल हुईं, असली हथियार बाकी हैं. आईआरजीसी ने क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों को संभावित लक्ष्य बताया, वहीं दोनों पक्षों ने आगे और कड़ी सैन्य तैयारियों के संकेत भी दिए हैं. वैश्विक चिंता तेजी से बढ़ती जा रही.