महाराष्ट्र के बदलापुर में भगवान श्रीराम पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट के बाद तनाव फैल गया. युवती ने कार चलाते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो वायरल हो गया. बजरंग दल और वारकरी संप्रदाय के कार्यकर्ता थाने पहुंचे. पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती को हिरासत में लिया है. वहीं, रिक्शा संगठनों ने बंद का आह्वान किया.