मंच पर फरसा के साथ पहुंचे सस्पेंड PCS अधिकारी... इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बवाल

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ब्राह्मण प्रबुद्ध समागम में निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री के भाषण को लेकर हंगामा हो गया. आयोजकों ने सरकार विरोधी और मंदिर-चंदा जैसे मुद्दों पर बोलने से रोका तो वे फरसा लेकर मंच पर लौट आए. समर्थकों की नारेबाजी से अफरा-तफरी मच गई. कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता मौजूद थे.