ईरान पर हमले से भारत की बढ़ी चिंता, 4.33 लाख करोड़ के कारोबार पर संकट, खाड़ी रूट पर मंडराया खतरा

ईरान पर इजरायल और अमेरिका के ताजा हमलों ने पश्चिम एशिया को एक बार फिर युद्ध के मुहाने पर ला खड़ा किया है। लेकिन इस बार गोलाबारी की गूंज सिर्फ तेहरान या तेल अवीव तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी आहट नई दिल्ली तक सुनाई दे रही है।