अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमलों के बाद मिडल ईस्ट में बढ़े तनाव का असर पंजाब और चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भी पड़ा है. अमृतसर और चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दुबई, शारजाह और UAE की कई उड़ानें रद्द कर दी गईं. एयरस्पेस बंद होने से सैकड़ों यात्री फंस गए. प्रशासन ने यात्रियों से उड़ान की स्थिति पहले जांचने की अपील की है.