'मैंने काम कर दिया...', रिटायर्ड इंजीनियर ने पत्नी को हथौड़े से उतारा मौत के घाट

सूरत के अडाजण इलाके में घरेलू विवाद के चलते 65 वर्षीय रिटायर्ड सिविल इंजीनियर दिनेश पटेल ने अपनी 54 वर्षीय पत्नी तृप्ति पटेल की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी. घटना 27 फरवरी को आनंद महल रोड स्थित सन रेजिडेंसी में हुई. हत्या के बाद आरोपी ने बेटे को फोन किया और फरार हो गया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.