'ये इस्लामी गणराज्य के अंत की शुरुआत', ईरानी सुप्रीम लीडर की मौत के दावे पर बोले रजा पहलवी

ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी ने सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत को इस्लामी गणतंत्र के अंत की शुरुआत बताया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा खामेनेई के मारे जाने की पुष्टि के बाद, पहलवी ने ईरानी जनता और सेना से इस ऐतिहासिक मौके पर एकजुट होने का आह्वान किया है.