जिस श्रीलंका के बहाने नकवी ने छोड़ी थी नौटंकी, उसी ने तोड़ दिया पाकिस्तान का गुरूर

श्रीलंका से 5 रन की जीत के बावजूद पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गया. आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी ढहना, उस्मान तारिक का फेल होना और दबाव में रणनीति बिखरना पाकिस्तान के सेमीफाइनल से बाहर होने के बड़े कारण रहे. जिस श्रीलंका का नाम लेकर पाकिस्तान ने पहले विवाद खड़ा किया था, उसी टीम ने उसका गुरूर तोड़ दिया.