कॉमेडियन हर्ष गुजराल से ज्यादा पैसे कमाते हैं फराह खान के कुक दिलीप?

फराह और दिलीप जैसे ही हर्ष गुजराल के घर में घुसे, हर्ष ने दिलीप की उम्र पूछी, फिर 41 साल के दिलीप के पैर छुए. हर्ष ने मजाक में कहा, 'पता है मैंने उनके पैर क्यों छुए और उम्र क्यों पूछी? यूट्यूब पर हमने जो 10 साल में किया, दिलीप भाई ने वो एक साल में कर लिया है.'