ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के कई परिवार चिंता में हैं. क्योंकि ईरान के शहर कुम पर भी हमला हुआ है, इस शहर में बाराबंकी के कई छात्र पढ़ाई कर रहे हैं. अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर किए गए हमलों के बीच भारतीय छात्रों और इस्लामिक स्कॉलर्स से संपर्क टूट गया है. इस वजह से कई छात्रों के परिजन परेशान हैं.