रोज चलते-चलते इंसान थक जाते हैं, पर सड़कें कभी नहीं रुकतीं. लेकिन दुनिया में एक जगह ऐसी भी है जहां लोग नहीं जादुई रूप में सड़क चलती है. आप सुबह दफ्तर के लिए घर से निकलते हैं, हाथ में कॉफी का मग है और दूसरे हाथ में अखबार. सामने एक ऊंची पहाड़ी की चढ़ाई है, लेकिन आपको एक कदम भी चलने की जरूरत नहीं. आप बस सड़क के एक किनारे पर खड़े होते हैं और रास्ता खुद-ब-खुद आपको मंजिल की ओर ले जाने लगता है. है न हैरंतगेज?