UP: 'एसआईआर-2026 जीवनमुक्ति, बेटी की शादी के लिए अधिकारी नहीं दे रहे थे छुट्टी', नोट लिख शिक्षामित्र ने जान दी
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बेटी की शादी में छुट्टी न मिलने से आहत बीएलओ (शिक्षामित्र) ने शनिवार को विद्यालय के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। जेब से मिले सुसाइड नोट में 'एसआईआर-2026 जीवनमुक्ति' का टाइटल लिखा है।