ऑफिसों में जहां अक्सर गंभीर माहौल होता है, वहीं गर ऑफिस में नाच-गाने का माहौल हो जाए, तब तो फिर लोगों को काम करने में भी मजा आता है. हाल ही में इंस्टाग्राम यूजर @ram_official_0119 ने अपना एक डांसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिसमें वो ऑफिस में नाच रहे हैं. वीडियो में वो फेविकॉ से गाने पर डांस कर रहे हैं. उनके डांस का तरीका इतना गजब है कि लोग तो उनकी तुलना करीना कपूर से कर रहे हैं. उनकी अदाएं भी लोगों को काफी इंप्रेस कर रही हैं. इस वीडियो को 93 लाख व्यूज मिल चुके हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)