3 दिनों के लिए शादी में जा रहा था भाई, बहन ने दिखाया उसका सामान, कपड़े रखने का तरीका देख हुई हैरान!

आमतौर पर लोग कहीं यात्रा पर जाते हैं तो काफी सामान भरकर ले जाते हैं. कहीं अगर कोई शादी में जाता है, तब तो फिर वो अपने साथ 1-2 बैग सामान जरूर भरकर ले जाता है. पर इंस्टाग्राम पर एक लड़की ने अपने भाई का लगेज दिखाया, जो 3 दिनों के लिए शादी में जा रहा था. उसने एक झोले में अपने कपड़े रखे थे और एक जूते के डिब्बे में अंडरगार्मेंट्स डाल लिए थे. इस वीडियो को 35 लाख व्यूज मिल चुके हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)