'युद्ध समाधान नहीं... तुरंत रोका जाए', ईरान पर हमलों के बीच चीन की चेतावनी

चीन ने अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग पर गहरी चिंता जताई है. संयुक्त राष्ट्र में चीन के राजदूत फू कोंग ने कहा कि सैन्य बल से विवादों का समाधान नहीं हो सकता और मिडिल-ईस्ट में हिंसा किसी के हित में नहीं. उन्होंने सभी पक्षों से बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने के लिए कहा है.