आशुतोष ब्रह्मचारी ने पीछे खींचे कदम... अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर कही ये बात

बटुकों के साथ हुए यौन शोषण मामले में आशुतोष ब्रह्मचारी ने कदम पीछे खींच लिए हैं. उन्होंने पुलिस और सरकार पर मदद न करने के आरोप लगाए. आशुतोष ब्रह्मचारी का कहना है कि पुलिस ने अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कार्रवाई नहीं की. हम कोर्ट कैसे जाएंगे, जब हमारे बटुकों की कोई सुरक्षा ही नहीं है. पुलिस, सरकार सिर्फ अविमुक्तेश्वरानंद का पक्ष ले रही है. बटुकों के साथ अन्याय हो रहा है.