3 मार्च को लगेगा चंद्र ग्रहण, नोट कर लें सूतक का सही समय और नियम

Chandra Grahan 2026: जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है, तो पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है. इस खगोलीय घटना को चंद्र ग्रहण कहते हैं. यह केवल पूर्णिमा के दिन होती है. ग्रहण के दौरान चंद्रमा का रंग लाल या तांबई दिखाई दे सकता है. इस बार ऐसा दृश्य 3 मार्च को दिखेगा.