अमेरिका और इजरायल के द्वारा ईरान की धरती पर हमले के बाद अब ईरान के सिस्टम पर साइबर अटैक हुआ. 28 फरवरी की सुबह खबरें सिर्फ आसमान और धमाकों की नहीं थीं. ग्लोबल इंटरनेट मॉनिटरिंग ने दिखाया कि ईरान की इंटरनेट कनेक्टिविटी अचानक भारी गिरावट पर पहुंच गई. देश का बाहरी ट्रैफिक सामान्य के सिर्फ कुछ प्रतिशत रह गया. मतलब देश के बाहर जाने आने वाला डेटा बहुत कम हो गया था.