तब अमेरिकी दूतावास पर चढ़ गए थे खामेनेई के लड़ाके... अब अमेरिका हिसाब बराबर किया

आज से 47 साल पहले ईरान में इस्लामिक क्रांति के बाद तेहरान में स्थित अमेरिकी दूतावास पर कट्टरपंथी छात्रों के समूह ने कब्जा कर लिया था और 444 दिनों तक 52 अमेरिकियों को बंधक बना लिया था. इस दौरान अमेरिका को काफी अपमानित होना पड़ा था और कई अमेरिकियों ने जान भी गंवाई थी. कहा जा रहा है कि अमेरिका ने अयातुल्ला खामेनेई को मारकर उस अपमान का बदला लिया है.