होली पर पकौड़े कई घरों मे बनाए जाते हैं, लेकिन हर बार आलू, प्याज और गोभी के पकौड़े खाकर बच्चे भी बोर हो जाते हैं तो इस बार आप 5 अलग तरह के पकौड़े ट्राई कीजिए, जिनको खाकर बच्चे से लेकर बड़े सभी खुश हो जाएंगे. आपकी होली भी यादगार बन जाएगी, अच्छी बात यह है कि इनको बनाने में भी ज्यादा मेहनत नहीं लगती है और यह क्रिस्पी भी बनते हैं.