बार एसोसिएशन के बाहर खुला BAR! होली मिलन के नाम पर अश्लील डांस, दंग रह गए लोग

इन दिनों भारत में लोगों के ऊपर होली का खुमार चढ़ा है. फाल्गुन आते ही लोगों के ऊपर मौज-मस्ती का सुरूर चढ़ जाता है. कई जगहों पर होली मिलन का आयोजन किया जा रहा है. इस बीच सोशल मीडिया पर कानपुर बार एसोसिएशन के बाहर हुए होली मिलन का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस समारोह में नाचने आई डांसर्स ने जमकर अश्लील डांस किया. इसके कई क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. कई लोगों ने बार एसोसिएशन की जगह शराब वाले बार से कंपेयर कर दिया. लोग हैरान हैं कि आखिर ये कैसा होली मिलन है?