बिहार के सहरसा से लापता 5 नाबालिग लड़कियां लखनऊ में मिलीं

बिहार के सहरसा से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियों को आखिरकार सुरक्षित बरामद कर लिया गया है. ये सभी बच्चियां लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर मिलीं, जहां पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त कार्रवाई से रेस्क्यू किया गया. इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है.