ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ का शिया समुदाय गमजदा और आक्रोशित है. सड़कों पर हजारों की भीड़ ने इजरायल और अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी की. संवेदनशीलता को देखते हुए पुराने लखनऊ में भारी पुलिस बल और ड्रोन तैनात किए गए हैं.