सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखे बारात का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो यूपी का बताया जा रहा है जहां एक दूल्हे ने अनोखे अंदाज में बारात ले जाने का फैसला किया. जहां आमतौर पर बारात महंगी गाड़ियों के काफिले के साथ निकाली जाती है, वहीं इस बारात को बुलडोजर पर निकाला गया. दूल्हे के साथ उसकी मां और भाई भी बुलडोजर के आगे लगे ब्लेड पर बैठे नजर आए. सड़क पर गुजर रहे एक शख्स ने इस अनोखे बारात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जहां से ये वायरल हो गया.