क्या अब ईरान में घुसेगी अमेरिका-इजरायल की सेना... खामेनेई के खात्मे के बाद क्या होगा अगला कदम

अभी अमेरिका और इजरायल ने ईरान में ग्राउंड इनवेजन नहीं किया है. हवाई हमला हुआ. नेवल बेस उड़ाए गए. अब जमीनी हमले की बात हो रही है. ट्रंप का फोकस हवाई हमलों से ईरान की सरकार को कमजोर करना है ताकि ईरानी लोग खुद रेजीम चेंज करें. दोनों देशों का मुख्य लक्ष्य न्यूक्लियर प्रोग्राम रोकना और लीडरशिप को हिलाना है, बिना बड़े पैमाने पर सैनिक भेजे.