बहू ने सिलबट्टे से फोड़ा सास का सिर, दो साल पहले की थी लव मैरिज

बिहार के मुंगेर में एक महिला सब-इंस्पेक्टर ने अपनी 50 वर्षीय सास पर सिलबट्टे से हमला कर दिया. घायल सास को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सास का कहना है कि बेटे ने दो साल पहले लव मैरिज की थी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पीड़िता के बयान पर आरोपी बहू के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया.