ईरान ने कतर में उड़ाया अमेरिकी डिफेंस सिस्टम

ईरान ने कतर में अमेरिकी रक्षा रडार सिस्टम को ध्वस्त करने का बड़ा दावा किया है. इसके पहले ईरान ने इजराइल, बहरीन और दुबई में भी हमले किए थे. ईरानी मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल इन हमलों में किया गया है, जो पांच खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इजरायल के महत्वपूर्ण सैन्य एवं वित्तीय ढांचे को निशाना बना रहे हैं. हाइफा और तेल अवीव विशेष रूप से ईरान के निशाने पर हैं क्योंकि यहां इजरायल की अर्थव्यवस्था और सैन्य कमान केंद्रित है.