Khamenei Killing: अयातुल्ला खामेनेई की हत्या निंदनीय, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी बोलीं- ट्रंप और नेतन्याहू ने कई देशों को…

Priyanka Gandhi Condemns Khamenei Assassination: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर किए गए संयुक्त हमले (Iran Attack) में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई (Ayatollah Khamenei) की मौत पर गहरी चिंता जताई है। उनका कहना है कि किसी भी संप्रभु देश के शीर्ष नेतृत्व की टारगेटेड किलिंग बेहद निंदनीय है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस पूरे घटनाक्रम को दुनिया के लिए खतरनाक संकेत बताया है। उनका कहना है कि इस तरह की कार्रवाइयों से हालात ज्यादा बिगड़ सकते हैं और कई अन्य देश भी इस संघर्ष में खिंचते चले जा सकते हैं। दुनिया को इस वक्त शांति की जरूरत है, न कि नई और बेवजह की लड़ाइयों की।