2 या 3 मार्च कब है होली? चंद्र ग्रहण-भद्रा का सस्पेंस खत्म, पंडितों ने बताई सही तारीख

Holi 2026: इस साल होली पर चंद्र ग्रहण और भद्रा काल का साया रहने वाला है. यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए लोग कन्फ्यूज हैं कि वो कब होलिका दहन करेंगे और कब रंग वाली होली खेलेंगे. हालांकि पंडितों ने पंचांग देखकर होलिका दहन और धुलंडी की सही तारीख का ऐलान कर दिया है.