'कल बात हुई, अब संपर्क नहीं हो रहा', ईरान में फंसे UP के कई लोग, परिवार ने जताई चिंता

अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद ईरान के क़ोम में रह रहे उत्तर प्रदेश के लोगों से संपर्क टूटने से बाराबंकी के कई परिवारों में चिंता बढ़ गई है. परिजनों का कहना है कि शुरुआत में थोड़ी देर बात हुई थी, लेकिन अब संपर्क नहीं हो पा रहा है. आठ लोग धार्मिक पढ़ाई के लिए वहां मौजूद हैं. परिवार मस्जिदों में दुआ कर रहे हैं और भारत सरकार से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित कर सुरक्षित वापसी की मांग कर रहे हैं.