सिर्फ बिहारी ही कर सकता है ऐसा! सेब में भर दी तंबाकू, बना डाला हेल्दी चिल्लम!

बिहार में कुछ भी मुमकिन है. बिहारी इतने जुगाड़ू होते हैं कि आप सोच भी नहीं सकते. आपदा में भी अवसर कैसे निकालना है, ये एक बिहारी अच्छे से जानता है. सोशल मीडिया पर बिहारियों के जुगाड़ और इस टैलेंट का एक उदाहरण शेयर किया गया, जहां एक शख्स ने सेब के अंदर तंबाकू भरकर चिल्लम में बदल दिया. सोशल मीडिया पर इस सो कॉल्ड हेल्दी चिल्लम का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. लोग हैरान हैं कि जिस सेब को हेल्थ के लिए अच्छा कहा जाता है, उसमें भी तंबाकू भरने का आइडिया कैसे आया होगा.