'मिसाइल की आवाजें आ रहीं..', दुबई एनिवर्सरी मनाने गए नवदंपती ने सुनाई आपबीती

मिडिल ईस्ट में बिगड़े हालात के बीच मेरठ के राजा सलूजा और उनकी पत्नी ईशा अबूधाबी में फंसे हैं. शादी की पहली सालगिरह पर 21 फरवरी को दुबई गए दंपती की दिल्ली वापसी फ्लाइट रद्द हो गई है. परिजनों के अनुसार मिसाइल हमलों की आवाजें सुनी गईं है. दोनों फिलहाल होटल में सुरक्षित हैं. परिवार ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है.