'बस जेल भेजना चाहते थे', राजपाल का ऐलान, पब्लिक करेंगे अता पता लापता फिल्म

राजपाल यादव की डेब्यू प्रोडक्शन फिल्म अता पता लापता के चेक बाउंस विवाद में उन्होंने धोखाधड़ी के आरोपों को नकारा है. 2012 के इस मामले में राजपाल ने बताया कि निवेशक की गलत मंशा से विवाद बढ़ा. फिल्म की रिलीज पर हाईकोर्ट ने स्टे ऑर्डर दिया था, जिससे थिएटर रिलीज प्रभावित हुई.