दिसंबर में नेतन्याहू और ट्रंप की मुलाकात से शुरू हुई अमेरिका-इजरायल की संयुक्त रणनीति आखिरकार शनिवार के हमले पर जाकर खत्म हुई. पहले सैन्य कार्रवाई की योजना बनी, फिर ईरान से समझौते की कोशिश की गई. लेकिन जिनेवा वार्ता में परमाणु कार्यक्रम, मिसाइल क्षमता और क्षेत्रीय गुटों की फंडिंग जैसे मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी.