मोबाइल डाटा डिलीट, लैपटॉप तोड़ा और 12वीं के छात्र खुद को मार ली गोली

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र के धूममानिकपुर गांव में 12वीं के छात्र देवकरण ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली. गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई. मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर मामले की पड़ताल में जुटी है.