हाजीपुर: सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान घुटा दम, 4 लोगों की मौत
बिहार के हाजीपुर में सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है. उनकी मौत की वजह जहरीली गैस बताई जा रही है. पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है.