पुणे के इंदिरा स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज (ISBS) के 84 एमबीए छात्र और 4 फैकल्टी मेंबर्स दुबई में फंसे हैं, क्योंकि पश्चिम एशिया में संघर्ष के चलते हवाई मार्ग बंद हो गए हैं. सभी सुरक्षित हैं और उन्हें बुर दुबई के एक होटल में शिफ्ट किया गया है. इसके अलावा, ठाणे जिले के 23 पर्यटक भी दुबई में फंसे हैं.